विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू ने बाबा किक्करी वाला सड़क निर्माण कार्य का किया उद्घाटन

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 28 फरवरी 2026: गुरु नगरी अमृतसर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू ने वार्ड नंबर 80 शहीद नगर को जाने वाली बाबा किक्करी वाला सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ ‘आप’ नेता एवं वार्ड इंचार्ज एडवोकेट लखविंदर सिंह रियाड़ सेवा तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विधायक संधू ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना मान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 80 शहीद नगर, जिसे बाबा किक्करी वाला के नाम से भी जाना जाता है, को जाने वाली सड़क का आज उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि सड़क की स्थिति काफी चिंताजनक हो चुकी थी और क्षेत्रवासियों की मांग पर नई सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि बाबा किक्करी वाला सड़क, जिसका आज उद्घाटन किया गया है, कुछ ही दिनों में पूरी हो जाएगी। इससे भविष्य में लोगों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि टूटी और जर्जर सड़क के कारण क्षेत्रवासियों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
क्षेत्र के निवासियों ने विधायक संधू का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जो अब पूरी हो गई है। अंत में विधायक संधू ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे।
इस अवसर पर दविंदर सिंह संधू, गुरजिंदर सिंह राजा, पीए माधव शर्मा, रिंकू शर्मा, अश्वनी शर्मा, सुखविंदर सिंह मल्लि सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद थे।

Check Also

विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने ट्यूबवेल और सड़कों को बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

कहा , लोगों को मूलभूत सुविधाएं पहुंचना उनका उद्देश्य कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 मार्च …