कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 04 मार्च 2026: केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा मुख्य कार्यालय हाथी गेट में 5 मार्च से 9 मार्च तक मुख्यमंत्री हेल्थ योजना कार्ड और फ्री मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील की कि इन कैंप में सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक शामिल होकर अपने कार्ड बनवाएं। उन्होंने कहा कि इन कैंपों में सिविल सर्जन कार्यालय से विशेषज्ञ डॉक्टरो की टीम शामिल रहेगी। इन कैंप में रोगियों के सभी तरह के मुफ्त इलाज करवाए जाएंगे और दवाइयां भी वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि चार दिन तक लग रहे इस कैंप में लोग भाग लेकर सुविधाओं का लाभ उठाएं।
Check Also
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ने सफाई कर्मचारियों की भलाई संबंधी योजनाओं और उपायों की समीक्षा की
सफाई कर्मियों की ‘नमस्ते’ पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
