कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा नशों के विरुद्ध कॉसो ऑपरेशन जारी

जोन-3, ईस्ट सब-डिवीजन के थाना वेरका के अंतर्गत पत्ती बग्गे वाली में सर्च ऑपरेशन; 13 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई, 2 एनडीपीएस मामले दर्ज

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 23 सितंबर 2026: पुलिस कमिश्नर, अमृतसर, श्री हरमनबीर सिंह गिल, IPS के निर्देशों के अनुसार नशों की तस्करी और गैर-कानूनी गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे कॉसो (कारडोन एंड सर्च आपरेशन ) अभियान के तहत आज तड़के जोन-3, ईस्ट सब-डिवीजन के थाना वेरका के अंतर्गत पत्ती बग्गे वाली क्षेत्र में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और नशों से संबंधित गतिविधियों की बारीकी से जांच की गई। इस कार्रवाई के दौरान कुल 13 व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी/प्रिवेंटिव कार्रवाई की गई।
इसके अलावा, नशों से संबंधित NDPS एक्ट के तहत 2 मामले दर्ज किए गए और इन मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशों की सप्लाई चेन और इससे जुड़े व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी एकत्र की जा रही है।
सर्च के दौरान नशे की लत से पीड़ित पाए गए 5 व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें डी-एडिक्शन/नशा मुक्ति केंद्र में रेफर किया गया, ताकि उन्हें उपचार और पुनर्वास की सुविधा मिल सके। पुलिस द्वारा नशों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ-साथ नशे से पीड़ित लोगों को उपचार उपलब्ध करवाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।


सर्च ऑपरेशन के दौरान श्री जसकरणजीत सिंह, डीसीपी सिटी, अमृतसर ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस, अमृतसर द्वारा नशों के विरुद्ध चलाए जा रहे कॉसो ऑपरेशन लगातार जारी रहेंगे। नशों की तस्करी और एनडीपीएस एक्ट के तहत गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस की टीमों द्वारा ऐसे क्षेत्रों में लगातार सर्च और चेकिंग की जा रही है तथा नशों के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। नशों के विरुद्ध यह अभियान लगातार और अधिक मजबूती के साथ जारी रहेगा।
कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर का स्पष्ट संदेश है कि नशों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

पंजाब स्टेट फूड कमीशन के सदस्य ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत चल रही योजनाओं का निरीक्षण किया

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 23 सितंबर 2026: पंजाब स्टेट फूड कमीशन के सदस्य चेतन प्रकाश …