करमजीत सिंह रिंटू ने नेहरू कॉलोनी, संधू कॉलोनी और जवाहर नगर में प्रिमिक्स से सड़के बनवाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 28 सितंबर 2026: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने वार्ड नंबर 13,14 एवं 16 के क्षेत्र की प्रिमिक्स से सड़के बनवाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। श्री रिंटू ने कहा कि इन तीनों वार्ड के क्षेत्र नेहरू कॉलोनी, संधू कॉलोनी और जवाहर नगर के आसपास के क्षेत्र की सड़के खराब होने से क्षेत्रवासी लंबे समय से परेशानी का सामना कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज सड़के बनवाने के कार्य शुरू करवा दिए गए हैं। जिससे लोगों में भारी उत्साह पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सड़के बनवाने का कार्य पूरा होने से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों की पहले सीवरेज व्यवस्था को ठीक करवाया गया।
करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र का पूर्ण विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्या सुनी जाती हैं। जिनका पहल के आधार पर हल करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की सभी वार्ड और पंचायतो के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रंजीत एवेन्यू क्षेत्र की सड़के बनवाने के कार्यों को मंजूरी दे दी गई है।आने वाले 2 महीनो तक सड़कों को बनवाने के विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की कोई भी सड़क अधूरी नहीं छोड़ी जाएगी।
करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान आम लोगों की भलाई को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सरकार बनने से पहले पंजाब के लोगों से किए गए वादों और आम आदमी पार्टी पर लोगों द्वारा जताए गए भरोसे को पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया है। रिंटू ने कहा,”यह एक ऐसी सरकार है जिसने सिर्फ वादे ही नहीं किए,बल्कि जो कहा है, उसे जमीनी स्तर पर करके भी दिखाया है। इस अवसर पर रितेश शर्मा, कुलदीप सिंह, किशोर भगत, संदीप रिंका, डिंपी चौहान, सतीश कुमार, हरपाल सिंह, सोनू कपूर, भारतबीर सिंह, इशांत शर्मा, सरमेल सिंह व क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

Check Also

धान की कटाई फसल पूरी तरह पकने के बाद ही करें: डिप्टी कमिश्नर

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 28 सितंबर 2026: डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने जिले के सभी किसानों …