कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 1 अक्टूबर 2026 : विधानसभा हलका अमृतसर दक्षिणी के विधायक एवं आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने आज जगविंदरपाल सिंह जग्गा मजीठिया के सुपुत्र आकाशदीप सिंह के निधन पर गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया। वह जगविंदरपाल सिंह जग्गा मजीठिया के निवास पर पहुंचे और परिवार के साथ दुख साझा करते हुए उन्हें इस असहनीय दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
डॉ. निज्जर ने कहा कि आकाशदीप सिंह का असमय निधन परिवार के लिए ऐसा गहरा सदमा है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। उन्होंने कहा कि किसी अपने को अचानक खो देने का दुख बेहद असहनीय होता है और इस दुख की घड़ी में वह स्वयं तथा पूरी पार्टी परिवार के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़ी है।
डॉ. निज्जर ने अकाल पुरख के समक्ष अरदास की कि वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास प्रदान करें तथा परिवार, रिश्तेदारों और स्नेहियों को इस भाणे को स्वीकार करने का बल और हौसला प्रदान करें। उन्होंने कहा कि दुख की इस कठिन घड़ी में वह परिवार के साथ हैं और अकाल पुरख से प्रार्थना है कि परिवार को इस असहनीय बिछोह को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
