‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’: जिला स्तरीय खेलों के पांचवें दिन खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 1 अक्टूबर 2026 : पंजाब सरकार के खेल विभाग द्वारा आयोजित ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत अमृतसर में चल रही जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के पांचवें दिन विभिन्न खेल मुकाबले करवाए गए। जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 28 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही हैं।
यह जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी अमृतसर श्री गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आज एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी नेशनल स्टाइल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, लॉन टेनिस, फुटबॉल, हैंडबॉल, किक बॉक्सिंग, हॉकी और वेटलिफ्टिंग के मुकाबले करवाए गए।
बास्केटबॉल: डी.ए.वी. कॉम्प्लेक्स में अंडर-21 से 30 लड़कों के मुकाबलों में पुलिस डी.ए.वी. क्लब ने पहला, माझा क्लब ने दूसरा और अमृतसर क्लब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी नेशनल स्टाइल: बाबा दर्शन सिंह जी कुले वाले, घनूपुर काले में हुए अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में बाबा दीप सिंह स्पोर्ट्स क्लब ने पहला, स.सी.सै. स्कूल रईया (खिलचियां) ने दूसरा तथा दर्शन अकादमी सोहियां और स.स.स. स्कूल सारंगड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के मुकाबले में शहीद भगत सिंह यूथ क्लब पहले, संत करतार सिंह स्पोर्ट्स क्लब हरशा छीना दूसरे तथा संत बाबा जगत सिंह स्कूल हरशा छीना और गुरु रामदास अकादमी मानांवाला तीसरे स्थान पर रहे।
हैंडबॉल: गुरु नानक स्टेडियम में अंडर-21 लड़कियों के मुकाबले में खालसा कॉलेज फॉर वूमेन ने पहला, स्कूल ऑफ एमिनेंस माल रोड ने दूसरा और हरकृष्ण स्कूल सुल्तानविंड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों में पी.आई.एस. अमृतसर ने पहला, खालसा स्कूल लड़के ने दूसरा तथा डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन, खालसा यूनिवर्सिटी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
खो-खो: मैरिटोरियस स्कूल में अंडर-21 लड़कियों के मुकाबलों में जंडियाला गुरु ब्लॉक ने पहला, हरशा छीना ब्लॉक ने दूसरा और तरसिक्का ब्लॉक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
एथलेटिक्स: खालसा कॉलेज में अंडर-21 से 30 लड़कों के डिस्कस थ्रो मुकाबले में हरनूर सिंह ने पहला, ओमेश रंगा ने दूसरा और हरप्रेम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी आयु वर्ग की लड़कियों के लॉन्ग जंप मुकाबले में कवलजीत कौर ने पहला, डेजी ने दूसरा और नवजोत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
फुटबॉल: गुरु नानक स्टेडियम में अंडर-21 लड़कों के मुकाबलों में खालसा क्लब ने पहला, चन्नणे फुटबॉल क्लब ने दूसरा और कुलजीत फुटबॉल अकादमी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
हॉकी: खालसा कॉलेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में खालसा कॉलेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमृतसर ने पहला, पार्थ सीकर स्कूल ने दूसरा और श्री गुरु हरकृष्ण स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और पंजाब में खेल संस्कृति को और मजबूत करना है।

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने स्ट्रीट लाइट लगवाने और सड़के बनवाने के विकास कार्यों के किए उद्घाटन

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 1 अक्टूबर 2026 : केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय …