सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज, अमृतसर में क्षेत्रीय इंडस्ट्री-अकादमिया कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 6 अक्टूबर 2026: पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग (पीएसईबीटी), पंजाब द्वारा सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज, अमृतसर के सहयोग से क्षेत्रीय इंडस्ट्री-अकादमिया कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य तकनीकी शिक्षा संस्थानों और औद्योगिक क्षेत्र के बीच सहयोग को मजबूत करना तथा विद्यार्थियों के लिए अधिक रोजगारपरक और कौशल-आधारित अवसर पैदा करना था।
इस अवसर पर स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ., कैबिनेट मंत्री, लोक निर्माण विभाग, पंजाब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रो. (डॉ.) संदीप कांसल, चेयरमैन, पीएसबीटीई और डॉ. भरत नरेश बंसल, डायरेक्टर अकादमिक्स, पीएसबीटीई विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न सरकारी तकनीकी संस्थानों के प्रिंसिपल, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, अकादमिक विशेषज्ञ, शिक्षक और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कॉन्क्लेव में शामिल हुए।
मुख्य अतिथि स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के इंडस्ट्री-अकादमिया कॉन्क्लेव तकनीकी शिक्षा संस्थानों और उद्योगों के बीच संवाद को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस कॉन्क्लेव के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योगों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रदान करने और उन्हें बेहतर रोजगार के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हित में भविष्य में भी ऐसे कॉन्क्लेव आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवाओं को अधिक कौशल विकास और रोजगार के अवसर मिल सकें।
प्रो. (डॉ.) संदीप कांसल, चेयरमैन, PSBTE ने कहा कि पंजाब में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य हो रहा है और उद्योगों के साथ निरंतर संवाद के माध्यम से तकनीकी शिक्षा को और अधिक रोजगारपरक बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कॉन्क्लेव के दौरान औद्योगिक प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर सिलेबस और पाठ्यक्रम में आवश्यकता के अनुसार सुधार किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को उद्योगों की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप ज्ञान एवं कौशल प्रदान किया जा सके।
डॉ. भरत नरेश बंसल, डायरेक्टर अकादमिक्स, पीएसबीटीई ने कहा कि तकनीकी संस्थानों और उद्योगों के बीच मजबूत तालमेल से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, आधुनिक तकनीकी कौशल और औद्योगिक कार्यप्रणाली को समझने के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने उद्योगों की बदलती जरूरतों के अनुरूप विद्यार्थियों को तैयार करने तथा प्रशिक्षण और प्लेसमेंट के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया।
कॉन्क्लेव के दौरान विभिन्न उद्योगों से पहुंचे पैनलिस्टों ने उद्योग जगत की वर्तमान जरूरतों, विद्यार्थियों के लिए आवश्यक तकनीकी एवं व्यावहारिक कौशल तथा अकादमिया और उद्योग के बीच मौजूद अंतर को कम करने के तरीकों पर अपने विचार साझा किए। पैनल चर्चा के दौरान उद्योगों की जरूरतों के अनुसार पाठ्यक्रम को अपडेट करने, विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण और इंटर्नशिप के अवसर बढ़ाने, तकनीकी एवं सॉफ्ट स्किल्स विकसित करने तथा रोजगार और प्लेसमेंट के अवसरों को और मजबूत करने संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
औद्योगिक प्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उद्योग और तकनीकी शिक्षा संस्थानों के बीच नियमित संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग की बदलती जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा सकता है। उन्होंने तकनीकी संस्थानों के साथ सहयोग को और मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
इस अवसर पर इंजीनियर परमबीर सिंह मत्तेवाल, प्रिंसिपल, सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज फॉर गर्ल्स, अमृतसर; श्रीमती मोनिका सेठी, प्रिंसिपल, जीआईजीटी, अमृतसर; श्री राजेश कुमार धुन्ना, प्रिंसिपल, सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज, भिखीविंड; श्रीमती प्रेनुका जिंदल, प्रिंसिपल, सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज फॉर गर्ल्स, जालंधर; तथा श्री मनोज जंबला, प्रिंसिपल, सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज, लुधियाना सहित विभिन्न संस्थानों के प्रिंसिपल, अधिकारी, शिक्षक और औद्योगिक प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कॉन्क्लेव के दौरान तकनीकी शिक्षा को उद्योगों की जरूरतों से जोड़ने और विद्यार्थियों को बेहतर रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के लिए व्यावहारिक सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। सभी प्रतिभागियों ने इंडस्ट्री-अकादमिया सहयोग को आगे बढ़ाने और विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए मिलकर काम करने का विश्वास दिलाया।
अंत में इंजीनियर दविंदर सिंह भट्टी, प्रिंसिपल, सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज, अमृतसर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, PSBTE के अधिकारियों, विभिन्न संस्थानों के प्रिंसिपलों, औद्योगिक प्रतिनिधियों, पैनलिस्टों, शिक्षकों और सभी गणमान्य व्यक्तियों का कॉन्क्लेव को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।

Check Also

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किसानों को डील के मुद्दे पर बातचीत का निमंत्रण

कहा, डील में कोई भी किसान विरोधी प्रावधान नहीं, पंजाब के किसानों के हित पूरी …