अमृतसर सेंट्रल हलके में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को लोगों का मिल रहा भरपूर समर्थन

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 6 अक्टूबर 2026: पंजाब सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत अमृतसर सेंट्रल हलके में नशों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनसभाओं का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 51, सतनाम नगर में डब्लयूडीसी कमेटी के सहयोग से एक जनसभा आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
बैठक के दौरान वार्ड नंबर 51 के निवासियों ने नशों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए नशे की समस्या से निपटने के लिए सरकार के प्रयासों को सहयोग देने का भरोसा दिया। लोगों ने नशों के खिलाफ जागरूकता फैलाने तथा समाज को इस गंभीर समस्या से बचाने के लिए परिवारों, युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भूमिका की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर बैठक का नेतृत्व दीक्षांत धवन, माझा जोन इंचार्ज, ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ ने किया। उन्होंने कहा कि नशों के खिलाफ लड़ाई को प्रभावी बनाने के लिए लोगों की सक्रिय भागीदारी, निरंतर जागरूकता और वार्ड स्तर पर लगातार संवाद बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशों के खिलाफ अभियान में अधिक से अधिक सहयोग दें और युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयास करें।
इस अवसर पर नशा मुक्ति मोर्चा की ओर से हनी नाहर, जिला प्रधान अमृतसर शहरी एनएमएम, रणजीत सिंह, जिला वाइस इंचार्ज NMM, जय कुच्छ बुट्टर, हलका कोऑर्डिनेटर एनएमएम, मैडम मोनिका, राजेश हांडा, हलका वाइस कोऑर्डिनेटर, राज कुमार बॉबी, राजू भाटिया, नरेश भगत, संदीप मल्होत्रा, राहुल नाहर, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर तथा वार्ड नंबर 51 की डब्ल्यूडीसी एक्टिंग प्रेसिडेंट साहिब सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में वार्ड नंबर 51 के निवासियों ने पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को और मजबूती से तथा लगातार जारी रखने की अपील की। लोगों ने कहा कि नशों के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज, परिवारों और विशेषकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी भी बेहद महत्वपूर्ण है।
बैठक के दौरान लोगों के साथ नशों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया तथा नशों के खिलाफ जागरूकता, सहयोग और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
बैठक में शामिल लोगों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर काम करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नशों के खिलाफ जागरूकता और लोगों की सक्रिय भागीदारी इस अभियान को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Check Also

30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सब-डिविजनल इंजीनियर को विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

कल्याण केसरी न्यूज़, चंडीगढ़, 6 अक्टूबर 2026: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के …