रोजगार के सुनहरे अवसर, 13 हजार से 26 हजार रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 6 अक्टूबर 2026: पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, अमृतसर द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत 7 अक्टूबर 2026 को जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, डी.सी. कार्यालय, ग्राउंड फ्लोर, सुविधा केंद्र के नजदीक, अमृतसर में प्लेसमेंट कैंप लगाया जा रहा है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए डॉ. रुपिंदर पाल सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास)-कम-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डी.बी.ई.ई. अमृतसर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी श्री सुरेश कुमार ने बताया कि 7 अक्टूबर 2026, दिन बुधवार को सुबह 10:00 बजे जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, डी.सी. कार्यालय, ग्राउंड फ्लोर, सुविधा केंद्र के नजदीक, अमृतसर में प्लेसमेंट कैंप लगाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप में आई.सी.आई.सी.आई. बैंक, मुथूट फाइनेंस अमृतसर तथा बाबा कुमा जी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट अमृतसर जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा विभिन्न पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें रिलेशनशिप मैनेजर, टेलीकॉलर, बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, लैब असिस्टेंट, क्लर्क तथा लाइब्रेरियन आदि पद शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप में ग्रेजुएशन, बी.कॉम, बी.सी.ए., बी.एससी. (आई.टी.), एम.एससी. (आई.टी.), बी.एससी. (एम.एल.एस.) तथा एम.एससी. (एम.एल.एस.) आदि योग्यताएं रखने वाले उम्मीदवार, लड़के एवं लड़कियां, भाग ले सकते हैं।
श्री सुरेश कुमार ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न कंपनियों द्वारा 13,000 रुपये से 26,000 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा बाबा कुमा जी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट अमृतसर द्वारा यू.जी.सी. के नियमों के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की कि वे अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज लेकर 7 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:00 बजे जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, डी.सी. कार्यालय, अमृतसर, कचहरी चौक के नजदीक पहुंचकर इस प्लेसमेंट कैंप का लाभ उठाएं।

Check Also

30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सब-डिविजनल इंजीनियर को विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

कल्याण केसरी न्यूज़, चंडीगढ़, 6 अक्टूबर 2026: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के …