Breaking News

थाना रणजीत एवेन्यू की नई बिल्डिंग के उद्घाटन अवसर पर श्री सुखमनी साहिब जी का करवाया गया पाठ

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 22 नवंबर 2026: कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रणजीत एवेन्यू स्थित नए थाना भवन के उद्घाटन अवसर पर आज श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ करवाया गया।
इस अवसर पर सर्वजन के कल्याण, शहर की अमन-शांति और आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए अरदास की गई।


इस मौके पर श्री हरमनबीर सिंह गिल, आईपीएस, पुलिस कमिश्नर, अमृतसर ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस आम लोगों की सुरक्षा, सुविधा और पुलिस-पब्लिक के बीच आपसी तालमेल को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। नए थाना भवन से क्षेत्रवासियों को पुलिस सेवाएं अधिक सुचारू ढंग से उपलब्ध करवाने तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने में मदद मिलेगी।
कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा शहरवासियों को विश्वास दिलाया गया कि लोगों की सुरक्षा और शहर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस हमेशा पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी निभाती रहेगी।

Check Also

अमृतसर पुलिस ने 3.07 करोड़ रुपये मूल्य के 1,210 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को सौंपे

भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन का …