स्वामित्व कार्ड संपत्ति के अधिकारों की स्पष्ट पहचान और मालिकाना हक के दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध करवाने में होंगे सहायक : हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 7 अक्टूबर 2026: ‘मेरा घर मेरा मान’ योजना के तहत आज लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा विधानसभा हलका जंडियाला गुरु के गांव राणा काला में लाल डोरे के अंतर्गत आने वाली संपत्तियों के मालिकों को स्वामित्व कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर 247 संपत्ति मालिकों को स्वामित्व कार्ड प्रदान किए गए।
इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की पहल पर आज पंजाब भर में 149 गांवों के निवासियों को करीब 16,000 स्वामित्व कार्ड सौंपे गए हैं। उन्होंने कहा कि लाल डोरे के अंतर्गत आने वाली संपत्तियों के संबंध में पहले मालिकाना हक के उचित दस्तावेज उपलब्ध न होने के कारण लोगों को कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। स्वामित्व कार्ड इस संबंध में दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध करवाने में सहायक होंगे।
उन्होंने बताया कि स्वामित्व प्रमाण पत्र में संपत्ति के मालिकाना हक की स्पष्ट पहचान के लिए आवश्यक विवरण दर्ज किए गए हैं। इनमें देशांतर और अक्षांश, ढका हुआ क्षेत्रफल, निर्मित क्षेत्रफल, खुला क्षेत्रफल तथा सर्वेक्षण इकाई का नक्शा आदि शामिल हैं। इससे संपत्ति की स्थिति और मालिकाना हक से संबंधित रिकॉर्ड को स्पष्ट एवं व्यवस्थित ढंग से दर्ज करने में मदद मिलेगी।
स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि पहले संपत्ति के मालिकाना हक संबंधी दस्तावेजी स्पष्टता न होने के कारण कई परिवारों में मालिकाना हक को लेकर विवाद भी उत्पन्न होते थे। स्वामित्व कार्ड संपत्ति के अधिकारों संबंधी स्पष्ट दस्तावेजी रिकॉर्ड उपलब्ध करवाकर ऐसी कठिनाइयों को कम करने में सहायक होंगे।
स्वामित्व कार्ड प्राप्त करने वाले गांववासियों ने संपत्ति के मालिकाना हक संबंधी दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन और सरकार का धन्यवाद किया।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र