वार्ड नंबर 50 में विकास कार्यों का शुभारंभ


अमृतसर
: केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते वार्ड नंबर 50 की गली जालफा देवी कटड़ा बग्गियां में विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सोनी  ने  इस गली में सीसी फ्लोरिंग डालने के कार्य का शुभारंभ किया।  इस अवसर पर पार्षद विकास सोनी और पार्षद गुरदीप पहलवान भी उनके साथ थे !  इस अवसर पर विधयक सोनी ने कहा कि गली जालफा देवी के लोगों की लंबे समय से मांग की थी कि इस गली को पक्का किया जाए। सीसी फ्लोरिंग डलने के बाद इस गली में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा लोगों की जो भी मांग होगी वह पूरी की जाएगी। विधायक सोनी ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र ही एक एक वार्ड का विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है। वह लगातार निगम अधिकारियों के साथ विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।

इस अवसर पर इलाका निवासियों की ओर से विधायक सोनी ,विकास सोनी व गुरदीप पहलवान को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रशपाल ख्यालिया ,मंजीत सिंह बॉबी ,मोहित अरोड़ा ,दीपू  पहलवान ,पवन कुमार , अमन कुमार ,गौरव भल्ला ,बिटू जी ,सुरिंदर सिंह ,सविंदर सिंह ,अशोक छाबड़ा ,राजीव छाबड़ा ,बॉबी महाजन ,विनोद कुमार ,मनोहर लाल आधी उनके साथ थे ।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *