अमृतसर बार एसोसिएशन चुनाव में गुरप्रीत सिंह पनेसर फिर बने प्रधान, 977 मतो के अंतर से की जीत दर्ज 

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 12 सितंबर 2026 : अमृतसर बार एसोसिएशन के चुनाव में गुरप्रीत सिंह पनेसर ने लगातार दूसरी बार प्रधान पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने एएस सियाली को 977 मतों के अंतर से पराजित किया। पनेसर को 1,694, सियाली को 719 और पीएस वालिया को 44 वोट मिले। सचिव पद पर सनप्रीत सिंह मान ने 1,379 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उपप्रधान पद पर अमृतपाल सिंह मोमी 915 वोट लेकर विजयी रहे। महिला उपप्रधान पद पर डीके बेदी ने 1,379 मत प्राप्त कर प्रकाशदीप कौर को हराया। संयुक्त सचिव पद पर सौरभ शर्मा को 1,181 और कैशियर पद पर कपिल शर्मा को 1,415 वोट मिले। लाइब्रेरियन पद पर सुनैना सोनी ने 1,773 वोट लेकर नरेंद्र कौर को हराया। वरिष्ठ कार्यकारी पद पर अवतार सिंह तथा महिला वर्ग में गीतांजलि विजयी रहीं। कार्यकारी सदस्यों में अमित अरोड़ा, सुखचैन सिंह, नितीश जैन, आकाश गैंंद, अभिनव मित्तल, मनप्रीत सिंह, पलक अरोड़ा और सुखमनदीप कौर चुने गए।

Check Also

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में बड़ी संख्या में संगत ने भरी हाजिरी

गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब से सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब तक सजाया गया नगर कीर्तन कल्याण …