Breaking News

18 की रैली से शयद कैप्टेन सरकार की नींद खुल जाये : विजय सांपला


होशिअरपुर
: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक पंजाब भाजपा अध्यक्ष व् केंद्रीय राज्य मंत्री श्री विजय सांपला की अध्यक्ष्ता में हुई। जिस में पंजाब महिला मोर्चा की अध्यक्ष मोना जायसवाल, महसचिव प्रीती तनेजा, डि पल और सभी जिलों के अध्यक्ष व् महासचिवों ने भाग लिया।

श्री विजय सांपला ने महिला नेत्रिओं को स बोधित करते हुए कहाकि पंजाब भाजपा का महिला मोर्चा अन्य सभी राजनितिक पार्टियों से मजबूत मोर्चा है। लेकिन यहाँ हमे अपने संगठन की ओर मजबूती के लिए काम करना है। वही पंजाब की कांग्रेस सरकार से दुखी पंजाब की जनता की भलाई के लिए भी हम लोगो को ही आगे आकर जनता की लड़ाई लड़नी होगी। श्री सांपला ने कहाकि आज प्रदेश की जनता कांग्रेस के 1 साल के राज से ही तोबा करने लगी है। मु य्मंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह अपनी मुझ मस्ती में व्यस्त है। पंजाब की अकाली भाजपा सरकार सेवा करने में विश्वाश रखती थी। लेकिन राजा साहिब जनता को परेशान करने में विस्वाश रखते है। जनता के दु:ख तकलीफो के मुद्दे नज़र ही भारतीय जनता पार्टी ने निर्णय लिया है कि 18 मार्च को जालंधर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ पोल खोल रैली की जाएगी। शयद इस से सबक लेकर कांग्रेस सरकार की नींद खुल जाये।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *