जालंधर फेयर में दिखेगी कई देशों व राज्यों की झलक

जालंधर : पी एच डी चैम्बर ऑफ़ कामर्स ऐंड इंडस्ट्री द्वारा जिला प्रशासन तथा केंद्र सरकार के अधीन चल रहे नेशनल स्माल इंडस्ट्री कारपोरेशन के सहयोग से स्थानीय देश भगत यादगार हाल में बृहस्पतिवार से छठे जालंधर फेयर का आयोजन किया जा रहा है।

पी एच डी चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्री के सहायक क्षेत्रीय निदेशक प्रदीप रतन तथा स्थानीय संयोजक संजीव जुनेजा ने आज यहाँ पत्रकारों से बातचीत में बताया की चैम्बर द्वारा राज्य तथा केंद्र सरकार के सहयोग से समय समय पर कारोबार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन किये जाते हैं।

उन्होंने बताया की इस बार के जालंधर फेयर में लोगों को थाईलैंड, अफगानिस्तान, इजिप्ट आदि देशों के स्टाल मिलेगे वहीँ पाकिस्तनी कारीगरी से सम्बंधित सामान भी खरीदने को मिलेगा। रतन ने बताया की 15 मार्च से 19 मार्च तक चलने वाले जालंधर फेयर में एन एस आई सी के सहयोग से हस्तनिर्मित वस्तुओं के विशेष स्टाल लगाये गए हैं। फेयर का उद्घाटन बृहस्पतिवार को जलांधर के उपायुक्त वी.के.शर्मा करेंगे। उन्होंने बताया की इस फेयर में पंजाब के अलावा राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हरियाणा और हिमाचल आदि राज्यो के कारोबारी भाग ले रहे हैं।

Check Also

मानवता की सेवा में संत निरंकारी मिशन का सराहनीय प्रयास

कोट खालसा ब्रांच में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 सितंबर 2026: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *