मनचेअर सिंह चेरा साथियों सहित भाजपा में हुए शामिल


अमृतसर
: आज विधानसभा हल्का अमृतसर उत्तरी के अंतर्गत आते कश्मीर रोड मंडल की बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन मंडल अध्यक्ष श्री सुशील शर्मा की अध्यक्षता में हुआ ।

बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री अनिल जोशी जी, जिला भाजपा महामंत्री श्री मानव तनेजा विशेष रुप से उपस्थित हुए और साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल थे ।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी की ओर से 18 मार्च को जालंधर में आयोजित होने जा रही पंजाब राज्य की कांग्रेस सरकार के 1 साल पूरा होने पर नाकामियों को लोगों के बीच उजागर करने के लिए रखी गई ‘बजाओ ढोल-खोलो पोल’ रैली में शामिल होने संबंधी विचार विमर्श किया गया और मंडल स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया गया ।

इस मौके पर युवा नेता मनचेअर सिंह चेरा अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए । उन्होंने कहा की वह श्री अनिल जोशी जी द्वारा करवाए गए एतिहासिक विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए है और वह भाजपा की और से 18 मार्च को जालंधर में आयोजित होने वाली जनसभा में भी साथिओं सहित शामिल होने के लिए जाएँगे । श्री जोशी ने मनचेअर सिंह चेरा और उनके साथिओं को सम्मानित किया ।

इस मौके पर राकेश शर्मा मिंटू, विक्की ऐरी, सविंदर सिंह वाहला, राम पाल शर्मा, गुरपाल सिंह, यशपाल शर्मा, सूरज शर्मा, गुरप्रीत सिंह गोल्डी, रवि भूषण शर्मा, तलविंदर सिंह बंटी, शरणजीत सिंह हैप्पी, मोहिंदर पाल, दीपक भाटिया, जगमोहन, डॉ. हैप्पी, सुखदेव आदि मौजूद थे ।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *