जगत ज्योति स्कूल ने किया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह


अमृतसर : जगत ज्योति स्कूल महा सिंह गेट में सुमित पूरी डायरेक्टर की अध्यक्षता में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह करवाया गया। इस अवसर पर युथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व युवा पार्षद विकास सोनी मुख्या अथिति के रूप में शामिल हुए। विकास सोनी ने शमां रोशन कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। विकास सोनी ने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन का अमूल्य गहना है। बच्चे शिक्षित होंगे तभी राष्ट्र का विकास संभव होगा। जगत ज्योति स्कूल बच्चों को शिक्षित बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। इस स्कूल में बच्चें को आधुनिक शिक्षा के साथ साथ कई अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर विकास सोनी ने वार्षिक परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे बच्चों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर रमा पुरी, प्रिंसिपल रितु पुरी ने भी स्कूल की वार्षिक उपलब्धियों को दर्शाती रिपोर्ट प्रस्तुत की।  पर सुधीर शर्मा ,सुमन कुमार ,जशनजोत सिंह ,रमन विर्क ,शोभित बब्बर आदि उनके साथ थे ।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *