वार्ड नंबर 50 में सरकारी गेहूं लोगों में वितरित की


अमृतसर : वार्ड नंबर 50 के क्षेत्र टेलीफोन एक्सचेंज में कांग्रेस पार्षद गुरदीप पहलवान की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा नेता व वार्ड नंबर 70 के पार्षद विकास सोनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विकास सोनी ने पंजाब सरकार द्वारा भेजी गई सरकारी गेहूं लोगों में वितरित की। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय सरकारी गेहूं वितरण में जो घालमेल हुआ है उसे कांग्रेस नहीं होने देगी।

अकाली—भाजपा सरकार के राज में गरीबों की गेहूं नेता हड़प करते रहे। डिपो होल्डरों ने भी गरीबों का निवाला छीनकर अपना पेट भरा। अब कांग्रेस नेता स्वयं लोगों को सरकारी गेहूं वितरित कर रहे हैं। विकास सोनी ने कहा कि विधायक ओमप्रकाश सोनी की ओर से वार्ड नंबर 50 में जल्द ही मेडिकल कैंप व पेंशन कैंप भी लगाया जाएगा। जिसमें लोगों के पेंशन फॉर्म भरवाकर पेंशन लगवाई जाएगी। इस अवसर पर मंजीत सिंह बॉबी ,परमजीत सिंह चोपड़ा , जगविंदर सिंह जज ,पवन कुमार ,राजा ,गुलशन ,पंकज महाजन ,दीपक शर्मा ,बिटू , भोला ,अजय कुमार उपस्थित थे।

Check Also

मानवता की सेवा में संत निरंकारी मिशन का सराहनीय प्रयास

कोट खालसा ब्रांच में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 सितंबर 2026: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *