Breaking News

शिव नगर कॉलोनी मेंन सड़क पर ककंक्रीट डालने के कार्य का शुभारंभ


अमृतसर
: विधायक ओमप्रकाश सोनी ने आज शिव नगर कॉलोनी रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक मेंन सड़क पर ककंक्रीट डालने के कार्य का शुभारंभ किया। वार्ड  नंबर 54 के अंतर्गत आते इस क्षेत्र में लोगों की लंबे समय से मांग थी कि सड़क बनाई जाए, ताकि लोगों को आने जाने में परेशानी न हो। इस मौके पर विधायक सोनी ने कहा कि वार्ड नंबर 54 में विकास के कई बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में यह वार्ड सबसे सूंदर वार्ड के रूप में उभरेगी। इस अवसर पर विधाक सोनी ने वार्ड नंबर 54 की विभिन्न गलियों का दौरा किया और लोगो की मुश्किलें सुनीं। लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं के लिए विधायक सोनी ने उसी वक्त न​गर निगम अधिकारियों को फोन कर इसे ठीक करने के निर्देश दिए। सोनी ने कहा कि लोगों ने उन्हें विधानसभा चुनावों में जो प्यार और सम्मान दिया है, उसके लिए वह हमेशा उनके ऋणी रहेंगे ।

इस अवसर पर उनके साथ वार्ड नंबर 54 के इंचार्ज विकास मिश्रा,सुरिंदर कुमार हरिपुरा ,कैल्श शर्मा , सोनू चड्ढा, गुलशन, विकासदीप शर्मा , राजकुमार, मनीष कुमार रोम्पी, रमेश कुमार, इंद्रजीत, बबली, राजन शर्मा, कर्ण शर्मा, मोहित शर्मा, प्रदीप कुमार, विकास दीप शर्मा आदि उपस्थित थे।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *