गाँव मुकीमपुर के विकास कार्यों के लिए 3 लाख रुपए जारी किये


आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री श्री विजय सांपला के कार्यलय से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि श्री सांपला ने अपने सांसद निधि कोष से गाँव मुकीमपुर के विकास कार्यों के लिए 3 लाख रुपए जारी किये हैं। आज मंजूर की गई ग्रांट का पत्र भारत भूषण वर्मा ने होशियार सिंह को सौंपा। होशियार सिंह ने श्री सांपला का धन्यवाद करते हुए कहाकि मोदी सरकार ने ऐसी योजनायें देश मे शरू की है जिसका  देश के प्रत्येक नागरिक को लाभ मिल रहा है। सरकार की उज्वला योजना गरीब परिवार की महिलाओं के लिए बरदान साबित हुई है। मोदी जी की इस योजना से गरीब महिलाओं को धुआँ से राहत मिली है। हमें गर्व है कि श्री सांपला भी मंत्री के रूप में मोदी सरकार का हिस्सा है और श्री सांपला भी होशियारपुर के विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है।

 इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित सूद हनी, समाज सेवक प्रेम नाथ जोशी, सरपंच मानक ढेरी संदीप सिंह, राहुल बग्गा भी माजूद थे।

Check Also

मानवता की सेवा में संत निरंकारी मिशन का सराहनीय प्रयास

कोट खालसा ब्रांच में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 सितंबर 2026: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *