चारों जिलों के मेयरों ने विधायक सोनी के घर पहुंचे


अमृतसर
: लुधिअना के मेयर बलकार सिंह संधू, जालंधर के मेयर जगदीश राजा, पटियाला के मेयर संजीव बिबट्टॅ व अमृतसर के मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर आज विधायक ओमप्रकाश सोनी के आवास 115 रानी का बाग़  पर पहुंचे। चारों जिलों के मेयरों ने विधायक सोनी से आशीर्वाद लिया और उनका अनुभव मांगा।

मेयरों ने कहा क जिस प्रकार विधायक सोनी ने अपने मेयर काल में गुरु नगरी की सेवा व विकास किया, वह भी उसी प्रकार अपने जिलों में काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक ओमप्रकाश सोनी ने अपने मेयर कार्यकाल में गुरु नगरी में विकास की नई इबारत लिखी। यही कारण है कि विधायक बनने के बाद भी लोग आज भी उन्हें मेयर कहकर संबोधित करते हैं। इस अवसर पर विधायक सोनी ने सभी मेयरों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वह जनता की हर छोटी बड़ी मुश्किल को सुनें और उसका समाधान करवाएं। लोगों के बीच में मेयरों को जाना होगा, तभी वह उनकी व्यथा सुनकर हल करवा सकते हैं। इस अवसर पर सुनील कुमार कोंटि ,बिटू सत्यम भी उनके साथ थे !

Check Also

मानवता की सेवा में संत निरंकारी मिशन का सराहनीय प्रयास

कोट खालसा ब्रांच में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 सितंबर 2026: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *