Breaking News

जिला प्रशासन गेहूँ की अच्छी और निर्विघ्न खरीद के लिए वचनबद्ध

जालन्धर : राज्य में गेहूँ की निर्विघ्न खऱीद को विश्वसनीय बनाने के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता के अनुसार जिला प्रशासन ने आज जालंधर की ७९ मंडियों के लिए लेबर और ट्रांसपोर्ट के टैंडर खोले।

खुराक  और सिविल स्पलाई विभाग की तरफ से आज जालंधर के जिलाधीश श्री वरिन्दर कुमार शर्मा और जिला पुलिस मुखी श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर की हाजिरी में यह टैंडर जिला प्रशासकी काम्प्लेक्स में खोले गए।

इस बारे में जानकारी देते जिलाधीश जालंधर और एस.एस.पी.(देहाती) ने बताया कि लेबर और ट्रांसपोर्ट के लिए जिला प्रशासन की तरफ से जालंधर को ३९ कलस्स्टरों में बँटा गया है जिस में से ३३ कलस्स्टरों के लिए आज टैंडर खोले गए हैं। उन्होने कहा कि लेबर के १८ कलस्स्टरों के लिए टैंडर खोले गए हैं जबकि ट्रांसपोर्ट के लिए कुल २१ कलस्स्टरों में से १५ कलस्स्टरों के टैंडर खोले गए हैं। उन्होने कहा कि आने वाले ४८ घंटों में शाहकोट, लोहियाँ और गुरायांं के कलस्स्टरों के लिए भी टैंडर खोले जाएंगे।

उन्होने ने कहा कि जिला प्रशासन गेहूँ के एक-एक दाने को उठाने के लिए वचनबद्ध है और गेहूँ की खरीद और ढुलाई पंजाब सरकार की निर्धारित नीति के अनुसार ही की जायेगी और इस में किसी भी प्रकार की कोई भी दख़ल-अन्दाज़ी को सहन नहीं की जायेगी। उन्होने कहा कि अगर कोई व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करता है तो उस खि़लाफ़ स2त से स2त कार्यवाही की जायेगी।

उन्होने कहा कि जिला प्रशासन गेहूँ की खरीद के लिए सही ढंग के साथ पूरी तरह से तैयार है और जिले की मंडियों में आने वाली ५ लाख मीटरिक टन गेहूँ की खरीद के लिए मंडियों में उचित प्रबन्ध किये गए हैं।

इस अवसर पर अन्यों के अतिरि1त जिला खुराक और स्पलाई कंट्रोलर टी.एस.चोपडा और जिला मंडी अधिकारी वरिन्दर खेडा भी उपस्थित थे।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *