श्री गणेश नौजवान सेवक सभा की ओर से 12वें वार्षिक जागरण का आयोजन


 अमृतसर : श्री गणेश नौजवान सेवक सभा की ओर से हर वर्ष की तरह मजीठा रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी में 12वें वार्षिक जागरण का आयोजन किया गया । इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री अनिल जोशी जी विशेष रुप से उपस्थित हुए और उन्हें आयोजकों की ओर से सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

जागरण के दौरान गायक गुरसेवक गिल, रमन माछीवाड़ा और आशु मस्ताना एंड पार्टी की ओर से महामाई का गुणगान किया गया । महंत तरसेम लाल जी ने गणेश पूजन और तारा रानी जी की कथा गायन कर भक्तों को निहाल किया ।

इस मौके पर भाजपा जिला सचिव श्रीमती लवलीन वड़ैच, प्रधान हीरालाल, राहुल चावला, मंडल अध्यक्ष श्री सुशील शर्मा, रूपलाल, तलविंदर सिंह बंटी, पवन शर्मा, कुलदीप सिंह, डॉ दलजीत सिंह, प्रेम पहलवान, शिवदीप, अमित कुमार, दलबीर पुंडीर, सुखदेव राज, गणेशदत्त, आशा शर्मा, सन्नी, दीपक, मनन, फ़क़ीर चन्द, गोल्डी, नंनु, सोनी आदि उपस्थित थे ।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *