कांग्रेस का लोकसभा न चलने देना संविधान और जनता का अपमान: सांपला


लोक सभा के हर सत्र में कांग्रेस दुवारा हो हल्ला कर अड़चने पैदा करना इस पार्टी की आदत बन गई है। जिसके मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसद 12 अप्रैल को एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठ कर कांग्रेस की इस जन विरोधी निति पर रोष व्यक्त करेंगे। यह बात केंद्रीय राज्यमंत्री व् होशियारपुर से सांसद श्री विजय सांपला ने कही। श्री सांपला के कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि श्री विजय सांपला होशियारपुर के मिनी सचिवालय के समक्ष सुबह 10 बजे भूख हड़ताल पर बैठेंगे। यह धरना जिला प्रधान डॉ रमन घई की अध्यक्षता में दिया जायेगा। जिसमे भाजपा के सभी नेता, पदाधिकारी व् कार्यकर्ता भी शामिल होकर कांग्रेस व् विपक्षी पार्टिओं के विरुद्ध रोष व्यक्त करेंगे।

Check Also

मानवता की सेवा में संत निरंकारी मिशन का सराहनीय प्रयास

कोट खालसा ब्रांच में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 सितंबर 2026: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *