वार्ड नंबर 71 के क्षेत्र फतेहपुर विशेष कैंप का आयोजन


अमृतसर : वार्ड नंबर 71 के अंतर्गत आते  क्षेत्र फतेहपुर में स्थित देवी द्वारा मंदिर में आज विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में जरूरतमंद लोगों के पेंशन फॉर्म भरे गए शगुन स्कीम के फॉर्म भी भरे गए तथा गर्भवती महिलाओं को  सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली नगद राशि के फॉर्म भी भरे गए। इस अवसर पर युवा नेता व पार्षद विकास सोनी मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए।। उन्होंने कैंप का शुभारंभ किया और कहा कि पंजाब सरकार आर्थिक रुप से कमजोर लोगों की सहायता के लिए कई स्कीमें लॉन्च की है। सरकार का मकसद लोगों को हर सुविधा उपलब्ध करवाना है। विकास सोनी ने कहा की विधायक ओम प्रकाश सोनी जी के दिशा निर्देशों पर हर वार्ड में  बुढ़ापा, विधवा व विकलांग लोगों के पेंशन फार्म भरे जा रहे  हैं। यह सभी फॉर्म सीडीपीओ दफ्तर में भेजे जा रहे हैं। जरूरी कार्रवाई के बाद इन जरूरतमंद लोगों को पेंशन राशि मुहैया करवाई जाएगी। पिछली अकाली-भाजपा सरकार की तरह पेंशन की राशि देरी से नहीं मिलेगी। लाभार्थियों को हर महीने उनके अकाउंट में पेंशन की राशि भेजी जाएगी। विकास सोनी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के लिए भी  सरकार में सभी सुविधाएं व उपचार निशुल्क रखा है। सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की निशुल्क डिलीवरी की जाती है।

इसके अलावा उन्हें डाइट के लिए पैसे का भुगतान भी किया जाता है। इस मौके पर विकास सोनी ने गर्भवती महिलाओं को डाइट और फल भी वितरित की। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 71 में रहने वाले लोगों को किसी भी तरह की मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा। विधायक ओम प्रकाश सोनी व्यक्तिगत रूप से इस वार्ड का विकास करवा रहे हैं। लोगों की जो भी समस्याएं हैं वह उन्हें बताई जाए जिनका नगर निगम से समाधान करवाया जाएगा। इस अवसर पर परमजीत सिंह बत्रा , सीडीपीओ मैडम मीणा,परमजीत सिंह चोपड़ा  ,अशोक सिंह लद्दर ,करतार सिंह फौजी ,हरदीप सिंह समरा ,राजेश बिट्टू ,कुलदीप सिंह ठेकदार ,धरम सिंह धन्ना ,बाबू मान ,रोबिन समरा ,हरदीप सिंह ,बिटू बाजवा ,बलबीर सरपंच ,परताप सिंह नंबदार ,जस्सा प्रधान ,निशान सिंह ,हरदेव सिंह,कमल पहलवान ,राहुल ,प्रवेश गुलाटी ,रंजीत सिंह , सुरिंदर पल लद्दर ,परमजीत सिंह लद्दर भी उपस्थित थे।

Check Also

प्राप्त शिकायतों का 30 मिनट के अंदर समाधान करने का आदेश दिया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 08 मई: आगामी लोकसभा चुनावों के लिए लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *