कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी के स्वागत के लिए पूरा शहर भंडारी पुल पर उमड़ा


अमृतसर
: पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में मनोनीत होने के बाद श्री ओम प्रकाश सोनी आज गुरु नगरी अमृतसर पहुंचे। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी के स्वागत के लिए पूरा शहर भंडारी पुल पर उमड़ा हुआ था। जैसे ही विधायक सोनी भंडारी पुल पर पहुंचे हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें कंधे पर उठा लिया और सोनी जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ओम प्रकाश सोनी को फूल मालाओं से लाद दिया । कार्यकर्ताओं ने भंडारी पुल , हॉल गेट , टाउन हॉल पर जमकर आतिशबाजी चलाई। इसके बाद ओम प्रकाश सोनी को ओपन जीप में बिठाकर हाल बाजार स्थित कांग्रेस भवन में पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह ओम प्रकाश सोनी पर पुष्प वर्षा की गई। कार्यकर्ताओं का उत्साह इतना अधिक था कि उन्होंने ओम प्रकाश सोनी के स्वागत के लिए मिनी हेलिकॉप्टर के जरिए फूल बरसाए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सोनी ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। वह कैबिनेट मंत्री के रूप में पूरे पंजाब की सेवा करेंगे। पंजाब का एजुकेशन सिस्टम  में व्यापक सुधार किए जाएंगे। इसके अलावा बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए भी व्यापक कदम उठाएंगे। ओम प्रकाश सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन पर जो विश्वास किया है उस पर खरा उतरेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करेंगे। कांग्रेस भवन में शहरी प्रधान जुगल किशोर शर्मा तथा पार्टी पदाधिकारियों ने  ओम प्रकाश सोनी का फूल मालाओं से स्वागत किया।

इस अवसर पर पुर्व प्रदानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के भाई  सुरजीत सिंह कोहली,  जुगल किशोर शर्मा ,विधायक सुनील दत्ती ,विधायक इंदरबीर सिंह बुलारिया ,पार्षद विकास सोनी ,मेंबर अल इंडिया कांग्रेस कमेटी अश्वनी कुमार पप्पू,प्यारे लाल सेठ ,समीर जैन ,बी.के बजाज , ,डिप्टी मेयर यूनस कुमार ,ममता दत्ता ,रजकँवल प्रीतपाल सिंह लकी ,महेश खन्ना पार्षद ,परमजीत सिंह चोपड़ा ,सुनील कोंटि ,इक़बाल सिंह शेरी ,दमनदीप सिंह ,पार्षद ताहिर शाह ,गरिष्ठ शर्मा ,पार्षद गुरदीप पहलवान ,गुरदेव सिंह दारा ,प्रदीप शर्मा , संदीप रिंकू ,जतिंदर सोनिया ,धर्मवीर सरीन , पार्षद मोती भाटिया, रवि कांत ,सतीश बल्लू ,पार्षद शवि ढिल्लों , विकी दत्ता ,परमजीत सिंह बत्रा , गिनी भाटिया ,संदीप मेहरा , करण पूरी ,नितिन कपूर ,अशोक सिंह लद्दर ,लाली गबरू, संदीप सीपी , सलीम बाबा ,शोभित बब्बर ,गौरव भल्ला , राजन मेहरा , गौरव अरोड़ा ,राजेश गिल ,विशाल गिल ,पंकज महाजन ,कुलदीप सिंह ,बलविंदर चोधर ,मोहनजीत सिंह मोहनी ,अधि उनके साथ थे !

Check Also

सरकारी योजनाओं को समाज के सभी वर्गों तक आसानी से पहुंचाया जाए- डिप्टी ईएसए

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 4 जुलाई 2024–नीति आयोग, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित संपूर्णता अभियान का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *