Breaking News

पूर्व मंत्री अनिल जोशी जी की अगुवाई में 88 फुट रोड पर किया गया पौधारोपण

अमृतसर : पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब  अनिल जोशी जी की अगुवाई में गुरु नगरी अमृतसर में देवलोक ग्रुप द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत आज देव लोक ग्रुप के सदस्यों ने मजीठा रोड निवासियों के साथ मिलकर गुरु गोबिन्द सिंह चौक से बीबी कौला जी मार्ग को जाती 88 फुट रोड पर नए पौधे लगाए ।

इस मौके पर  जोशी ने कहा कि पर्यावरण की संभाल करना इस समय की सबसे बड़ी जरूरत है और इसी को मद्देनजर रखते हुए देव लोग ग्रुप द्वारा रोजाना सैंकड़ों नए पौधे गुरु नगरी के विभिन्न हिस्सों में लगाए जा रहे हैं और आने वाले कई सालों तक इनकी देख भाल देवलोक ग्रुप के सदस्य करेंगे और इन्हें रूटीन में पानी डालेंगे ।

उन्होंने बताया कि इन पौधों की देखभाल और इन्हें रूटीन में पानी देने के लिए नया ट्रैक्टर, ट्राली और पानी की टंकी बनवा ली है जिसकी मदद से रोजाना लगाए जाने वाले नए पौधों को रूटीन में पानी दिया जा रहा है और इनकी देखभाल की जा रही है । श्री जोशी ने समूह गुरु नगरी वासियों को अपील की है कि वह आगे आकर इस पौधारोपण अभियान में अपना योगदान डालें और हर व्यक्ति कम से कम 2 नए पौधे जरूर लगाए ।

इस मौके पर पार्षद पुत्र सुखमिंदर सिंह पिंटू, जिला उपाध्यक्ष डॉ सुभाष पप्पू, राम सिंह पंवार, संदीप भुल्लर, कमलजीत सिंह बाठ, प्रिंस छिब्बर, सतपाल पहलवान, दविंदर मेहरा बबला, हरपिंदर सिंह, राजेश सोनी, आकाश सेठी, डॉ. किशोर शर्मा, मंगत राम, रिंकू शर्मा, रंजीत सिंह, करणबीर, केवल सिंह, दारा सिंह आदि मौजूद थे ।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *