जालंधर में रोमांचक मोटरसाईकल स्टंट शो का आयोजन

जालंधर   : बजाज केटीएम ने आज रविदास चौक के निकट मार्केट  में एक रोमांचक स्टंट शो का आयोजन किया । इस आयोजन को आयोजित करने का उद्देश्य शहर के रोमांच पसंदीदा लोगों को हैरतअंगैज कारनामों का अनुभव करवाना था । करीब एक घंटे चले इस स्टंट शो में चार प्रोफेशनल राईडरों ने यूरोप की अग्रणीय बाईक्स केटीएम मोटरसाईकलों पर करतब पेश किये । यह शो सभी के लिये निशुल्क था जिसका स्थानीय लोगों ने जमकर मजा लिया । इससे पहले स्टंट शो सूरत, राजकोट, अहमदाबाद, कंचीपुरम, कोयम्बटूर, चैन्नई, लखनउ, इंदौर, जबलपुर, औरंगाबाद, जम्मू, जालंधर, पटियाला सहित देश के कोने कोने में करवाया जा चुका है ।

बजाज केटीएम के  प्रोबाइकिं ग प्रमुख अमित नंदी ने बताया कि यह स्टंट शो देश के अन्य भागों में भी करवाये जा रहे है जिसका मकसद लोगों को दैनिक दिनचर्या से अलग रोमांच का अनुभव प्रदान करवाना था ।

Check Also

मानवता की सेवा में संत निरंकारी मिशन का सराहनीय प्रयास

कोट खालसा ब्रांच में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 सितंबर 2026: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *