ग्रामीण डाक सेवक यूनियन श्री सांपला की आभारी : सोहन सिंह

अमृतसर : केंद्रीय राज्य मंत्री श्री विजय सांपला के प्रयास से ग्रामीण डाक सेवकों की अपने अधिकारी के खिलाफ 14 दिन चली भूख हड़ताल चंडीगढ़ में उच्च अधकारियों के साथ हुई बैठक के बाद समाप्त हो गई है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों भूख हड़ताल पर बैठे डाक सेवको ने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री विजय सांपला के निजी सहायक भारत भूषण वर्मा को को श्री सांपला के नाम पर ज्ञापन देकर अपनी समस्या से अवगत करवाया था।

संसदीय सत्र में व्यस्त श्री सांपला के ध्यान में जब सारा मामला लाया गया तो उन्होंने तुरंत डाक विभाग के पी.एम.जी. से बात की और भूख हड़ताल पर बैठे डाक सेवकों की समस्या हल कर भूख हड़ताल समाप्त करवाने के निर्देश दिए थे। श्री सांपला ने पी.एम.जी. श्री पी.एम. लाल से दोनों पक्षों को अपने पास बुलाकर समस्या का समाधान करने के लिए कहा था जिस पर उन्हने पिछले कल दोनों पक्षों को चंडीगढ़ बुलाकर समझौता करवाने का प्रयास किया। अंत में चीफ पी.एम.जी ने दोनों पक्षों से बैठक कर समझौता करवा दिया। श्री सांपला का धन्यवाद करने उनके कार्यलय पहुंचे ग्रामीण डाक सेवक यूनियन के महासचिव सोहन सिंह सैनी ने श्री विजय सांपला का उनकी समस्या हल करवाने के लिए धन्यबाद करते हुए कहाकि हम लोग 14 दिन से सड़क पर भूख हड़ताल पर बैठे थे लेकिन किसी ने हमारी बात तक नहीं सुनी लकिन जैसे ही हमारी समस्या का श्री सांपला को पता चला तो उन्हने उसी वक्त कहाकि छोटी से समस्या के कारण मेरे क्षेत्र में कोई 14 दिन भूख हड़ताल बैठा रहे मै ऐसा नहीं होने दूंगा। श्री सांपला ने हमारे उच्च अधिकारियों से बात कर उसी समय हमारी समस्या का हल करवा दिया है। जिस के लिए ग्रामीण डाक सेवक यूनियन श्री सांपला की आभारी है। हम चीफ पी.एम.जी. और पी.एम.जी. श्री पी. एम. लाल का भी धन्यवाद करते है। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय परिषद् के सदस्य श्री विजय अग्रवाल, वरिष्ठ उप प्रधान सरबजीत कौर, भाजपा मंडल प्रधान हरदीप सिंह लोंगिया माजूद थे।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *