अमृतसर : वार्ड नंबर 70 के क्षेत्र हिम्मतपुरा में आज युवा नेता परमजीत चोपड़ा की अध्यक्षता में पुलिस पब्लिक मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्षद विकास सोनी एसीपी सेंट्रल नरेंद्र सिंह ,पार्षद महेश खन्ना,एस एच.ओ गेट हकीमा सुखविंदर सिंह सहित गांव के लोग भी शामिल हुए।
विकास सोनी ने कहा कि इन सभी युवाओं को सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थित स्वामी विवेकानंद डी एडिक्शन सेंटर में दाखिल करवाया जाएगा जहां उनका निशुल्क उपचार होगा। इस अवसर पर एसीपी नरेंद्र ने लोगों से अपील की कि वे नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दें ताकि नशे का जड़ से सफाया किया जा सके। उन्होंने कहा कि युवा नसों की बजाय खेलों के साथ जुड़े। इससे उनका शारीरिक व मानसिक विकास तो होगा ही साथ में उन्हें रोजगार का अवसर भी मिलेगा। इस मौके पर गांव के लोगों ने अपनी समस्याएं विकास सोनी के सामने रखी। विकास सोनी ने इनका हल करवाने का आश्वासन दिया। इस मोके पर कमल पहलवान ,प्रवेश गुलाटी ,विजय कुमार ,बलराम सिंह ,मदन लाल ,हरपाल सिंह ,शोभित बब्बर ,राणा शर्मा अधि उनके साथ थे !
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र