Breaking News

डॉ.वेरका ,मेयर और आर.टी.ए ने की पेड़ लगाने की शुरुवात

अमृतसर : अमृतसर राम तिरत रोड पे मौजूद आर.टी.ए ऑफिस नये आये आर.टी.ए सेक्रेटरी रजनीश अरोड़ा ने हरा-भरा बनाने की ज़िम्मेदारी ली है। इस मुहीम के चलते उनहोने अपनी ज़िम्मेदारी लेने के तुरंत बाद काम्प्लेक्स को साफ़ सुथरा और पधरा करवाया और इस शुभ काम का शुभारंभ विधायक डॉ.राज कुमार वेरका और मेयर करमजीत सिंह रिंटू से करवाया। इस मोके पर दोनों ने काम्प्लेक्स में पेड़ के बूटे लगाये और कार्य करवाने के लिए रजनीश अरोड़ा को बधाई दी। डॉ.वेरका ने कहा की मुख्य मंत्री पंजाब के सुपने तहत पंजाब को खुशाल और तंदरुस्त बनाने के इरादे के साथ अधिकारी यह  काम आगे बढ़ चढ़ कर कर रहे है।   उन्होंने कहा की वातावरण की सुरक्षा करना ही पंजाब व् देश की सुरक्षा करना है , क्योंकि हमे सब से ज़ादा खतरा बिगड़ रहे वातावरण से है।

मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने कहा की मुख्य मंत्री जी की सोच के साथ सरे पंजाब में वातावरण को बचने का यातन लोगो द्वारा  किया जा रहा है।  उन्होंने बताया की ग्लोबल प्रेरणा नाम की संस्ता ने इस मुहीम में बढ़ चढ़ के हिसा लिया है।  उन्होंने लोगो से उम्मीद की है की वो इस लहर को बरक़रार रखेंगे और इसी तरह पेड़ो की कमी पूरी हो जाएगी।

आर.टी.ए सेक्रेटरी रजनीश अरोड़ा ने बताया की काम्प्लेक्स में फैली गंदगी को साफ़ कर और रुख लगा के वातावरण को साफ-सुथरा व् खुशहाल बनाने की मकसद से यह कार्य शुरू किया गया है, जोकि हमारे काम्प्लेक्स को ख़ूबसूरती देगा ,और कई लोगो के लिए प्रेरणा का जरिया बनेगा।  उन्होने भरोसा दिलाया की हम सारे पेड़ो की देखभाल करेंगे।  इस मोके पर सीनियर डिप्टी मेयर रमन बक्शी ,डिप्टी मेयर यूनिस और आदि लोग उपस्तिथ थे।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *