मिलन समारोह 19 की जगह होगा 26 अगस्त को: अनिल जोशी

अमृतसर : पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री अनिल जोशी जी ने पिछले दिनों बड़ी संख्या में लोगों द्वारा उन्हें दिए गए असीम प्यार और आशीर्वाद के लिए सभी साथियों का धन्यवाद करने और विशेषकर माननीय वित्त मंत्री भारत सरकार श्री अरुण जेटली जी के स्वस्थ होने की खुशी में दिनांक 19 अगस्त 2018 दिन रविवार को शाम 4 से 6 बजे तक फतेहगढ़ चूड़ियां बाईपास स्थित गोल्डन गैलेक्सी रिज़ॉर्ट में विशेष मिलन समारोह रखा था जिसमें शामिल होने के लिए सभी को निमंत्रण दिया गया था ।

मगर परम आदरणीय भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन होने के कारण समागम को स्थगित कर दिया गया था और अब यह समारोह अगले रविवार जानिकी 26 अगस्त 2018 को शाम 4 से 6 बजे तक फतेहगढ़ चूड़ियां बाईपास स्थित गोल्डन गैलेक्सी रिज़ॉर्ट में आयोजित होगा । जोशी ने सभी साथियों को इस समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है ।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *