डीएवी कॉलेज हाथी गेट में बैंकिंग वर्कशॉप का आयोजन

अमृतसर : डीएवी कॉलेज हाथी गेट में बैंकिंग वर्कशॉप  का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स एंड मनेजमेंट की और से किया गया।  इस दौरान युवा नेता व वार्ड नो 70 के पार्षद विकास सोनी विशेष तोर पर वहां पहुंचे।  कॉलेज के प्रिंसिपल और बच्चों द्वारा पर्षद सोनी का भव्य स्वागत किया गया।  इस मौके पर पार्षद सोनी ने बैंकिंग वर्कशॉप का उद्धघाटन किया।  इस अवसर पर पार्षद सोनी ने बोलते हुए कहा वह खुद भी इस कॉलेज के शिक्षक रहे है और  डी.ए.वी.कॉलेज की और से समय समय पर ऐसे वर्कशॉप्स का आयोजन करने से बच्चो के भविष्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होते है।

इस अवसर पर पार्षद सोनी ने क़िऊज़ कॉम्पिटिशन में विजयता रहे बच्चों को सर्टिफिकेट भी बांटे।  पार्षद सोनी ने प्रिंसिपल और स्टाफ को कैबिनेट मंत्री श्री ओम प्रकाश सोनी और अपनी तरफ से आश्वासन दिया की  वह कॉलेज को कभी भी किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने देंगे।  इस अवसर पर प्रिंसिपल राजेश शर्मा की और से पार्षद सोनी को सम्मानित भी किय गया।  इस दौरान रजनीश पॉपी ,नितिन कपूर ,राघव मेहरा ,परमजीत सिंह चोपड़ा ,सरिता ,ऋतू शर्मा अधि उनके साथ थे।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *