लारवा विरोधी टीम द्वारा डेंगू पैदा करने वाले 30 स्थानों की कि पहचान

जालन्धर : तंदुरुस्त पंजाब मिशन के तहत कार्यवाही करते स्वास्थ्य विभाग  के लारवा विरोधी विंग द्वारा आज शहर के 30  अलग-अलग स्थानों पर डेंगू का लारवा पाया गया। संजीव कुमार, सुखजिंदर  सिंह, गुरविंदर सिंह बाजवा, राज कुमार और अन्यों के नेतृत्व वाली 5  टीमों द्वारा करीब नगर, शहीद बाबु लाभ  सिंह नगर, एच.एम.बी कॉलेज, अरजन नगर, सिविल अस्पताल और नॢसंग स्कूल एवं होटलों की जांच की गई।

डेंगू का लारवा पैदा करने वाले इन 30 स्थानों में कबीर नगर में 4 , शहीद बाबू लाभ  सिंह नगर में 20  और अरजन नगर में 6  स्थानों की पहचान की गई। टीम मैंबरों ने बताया कि इन में 26  कूलरों में डेंगू का लारवा पाया गया।जांच के दौरान टीम द्वारा 948  लोगों को कवर करके 21  घरों और 59  अतिरिक्त  कंटेनरों एवं 84 कूलरों की जांच की गई। इस अवसर पर मैंबरों द्वारा लोगों को डेंगू का लारवा पैदा करने वाले स्थानों के बारे में बताया जिस से डेंगू, मलेरिया और अन्य कई प्रकार की बिमारियां फैलती हैं । इस अवसर पर टीम मैंबरों द्वारा लोगों को तंदुरुस्त पंजाब मिशन के तहत पानी से पैदा होने वाली बिमारियों से रोकथाम को विश्वसनीय बनाने के बारे में बताया गया।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *