Breaking News

तीसरा नेशनल स्पोर्ट्स अवार्ड फंक्शन का आयोजन

अमृतसर : नेशनल स्पोर्ट्स डे के संबंध में ग्रेट स्पोर्ट्स कल्चरल क्लब के प्रधान नवदीप सहोता की अध्यक्षता में मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित तीसरा नेशनल स्पोर्ट्स अवार्ड फंक्शन का आयोजन विरसा विहार अमृतसर में किया गया। इस अवसर पर पार्षद विकास सोनी मुख्य मेहमान के तौर पर वहां पहुंचे और शमा रोशन कर  कार्यक्रम की शुरुआत की।  इस अवसर पर पार्षद सोनी ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल दिवस का आयोजन हॉकी के  जादूगर मेजर ध्यान चंद को समर्पित है। मेजर ध्यानंचद के जादुई हाथों ने भारतीय हॉकी को विश्व स्तर पर अलग पहचान दिलाई। उन्हे विश्व भर में हॉकी के सबसे बेहतरीन खिलाडिय़ों के रूप में जाना जाता है।

उनकी कप्तानी में हॉकी टीम ने तीन बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता। यह बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि हॉकी के इस जादूगर का संस्कार किसी घाट पर न होकर उस मैदान पर किया गया था जहां वह खेला करते थे। सोनी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेकर युवा वर्ग आगे बढ़े। हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। इस खेल को अपनाएं और देश का नाम दुनिया में चमकाएं । पार्षद सोनी ने कार्यक्रम में पंजाब लेवल, नेशनल लेवल और इंटरनेशनल लेवल पर खेली गयी  गेमों में मेडल जीतकर आए स्पेशल  बच्चों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।  क्लब की और से आये हुए सभी मेहमानो को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर पार्षद महेश खन्ना ,शवि ढिल्लों ,राजीव भगत ,परमजीत सिंह चोपड़ा ,बलबीर सिंह ,सिकंदर सिंह ,राकेश रामपुरा ,पूजा शर्मा ,सपना मट्टू ,अरुहि चौधरी अधि उनके साथ थे।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *