पार्षद सोनी ने इलाकों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया

अमृतसर : वार्ड नो 70 के पार्षद व युवा नेता विकास सोनी ने अपनी वार्ड में पड़ते चबाल रोड पर स्तिथ बाबा बुड्ढा जी कॉलोनी और बाबा दीप सिंह कॉलोनी का दौरा किया और लोगो से मिले।  पार्षद सोनी ने इन इलाकों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और ठेकेदार को स्पेसिफिकेशन के आधार पर काम को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा।  पार्षद सोनी ने लोगो को बताया की इन इलाकों में सीवरेज का काम पुरा हो चूका है और स्ट्रीट लाइट का काम भी जल्द से जल्द पूरा करवा दिया जाएगा।

उन्होंने एस.डी.ओ.तरसेम कुमार को निर्देश दिए की जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट का काम पूरा और सही ढंग से हो जाना चाहिए।  पार्षद सोनी ने लोगो को बताया की कैबिनेट मंत्री श्री ओम प्रकाश सोनी जी के प्रयासों से कार्पोरेशन की हाउस की मीटिंग में खज़ाना गेट से लेकर चबाल रोड और गांव फताहपुर और सतनाम नगर चबाल रोड तक सड़क के दोनों तरफ स्ट्रीट लाइट लगाने की मंजूरी पास करवा दी गई है और जल्द ही सड़क के दोनों तरफ स्ट्रीट लाइट का काम शुरू होने जा रहा है जिसे रात को यहाँ से गुजरने वालों को अब दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।   इस दौरान वहां मजुध लोगो ने जहाँ कैबिनेट मंत्री श्री सोनी का धन्यवाद किया वहीँ पार्षद सोनी को सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया।  इस अवसर पर परमजीत सिंह चोपड़ा ,सरपंच गोरा ,मोहिंदर पाल खोदे शाह धर्मपाल गुप्ता ,दिनेश बाबा ,अरजिंदर सिंह काका ,शोभित बब्बर अधि उनके साथ थे।

Check Also

मानवता की सेवा में संत निरंकारी मिशन का सराहनीय प्रयास

कोट खालसा ब्रांच में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 सितंबर 2026: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *