अमृतसर में लगातार जोरदार बारिश की वजह से हुआ जलथल

अमृतसर : अमृतसर लगातार जोरदार बारिश की वजह से जलथल हो गया। सारा जीवन अस्त व्यस्त हो गया। इस मौसम में शहर का हाल जानने के लिए सांसद गुरजीत सिंह औजला, विधायक डॉक्टर राजकुमार वेरका, विधायक सुनील दत्ती तथा जिला कांग्रेस प्रधान जुगल किशोर शर्मा सड़कों पर चलती बारिश में निकल पड़े। चारों ने शहर के अलग अलग जगहों का मुआयना किया और लोगों की मदद की कोशिश भी की। ये सभी जब श्री दरबार साहिब के गलियारे में पहुंचे तो नज़ारा ही अलग था। चारों तरफ पानी पानी था। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि वो प्रशासन के इंतजाम देखने के लिए सड़कों पर उतरे हैं। लोगों ने हम पर विश्वास जताकर लोकसभा और विधानसभा में भेजा है इसलिए उनका ख्याल रखना हमारा फर्ज है।

विधायक डॉक्टर राजकुमार वेरका ने कहा कि आज बरसात की वजह से लोगों को बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। आम ज़िंदगी में भारी विघन पड़ा है। देश विदेश से आये सैलानियों की मुश्किलों को देखने के लिए आज हम भी सड़कों पर उतरे हैं। हम ये भी देखना चाहते हैं कि जिला प्रशासन ने क्या क्या इंतज़ाम किये हैं। विधायक सुनील दत्ती ने कहा कि तेज बारिश की वजह से शहर के सीवरेज बंद हो गए हैं। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनता का मनोबल बना रहे इस कारण वो भी सड़कों पर उतरें हैं। जिला प्रधान जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि जहाँ जहाँ लोगों को परेशानी आ रही है वहां प्रशासन के अधिकारीयों को आगाह किया गया है।

Check Also

प्राप्त शिकायतों का 30 मिनट के अंदर समाधान करने का आदेश दिया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 08 मई: आगामी लोकसभा चुनावों के लिए लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *