पार्षद विकास सोनी ने चल रहे विकास कार्यो का किया निरक्षण

अमृतसर : आज युवा नेता व पार्षद विकास सोनी ने 69,70 और 71 नो वार्डो का दौरा किया।  जिसमें फ़तेह सिंह कॉलोनी ,अनंगढ़ ,फथापुर,भ्रारीवाल,बाबा जीवन सिंह कॉलोनी ईलाके शामिल थे।  इलाका निवासियों ने पार्षद सोनी को अपनी मुश्किलों से अवगत करवाया।  पार्षद सोनी ने कहा की कैबिनेट मंत्री  ओम प्रकाश सोनी जी के दिशा निर्देशों पर हल्का केंद्रयी में विकास के कार्य युद्ध स्तर पर करवाए जा रहे है जो जल्द ही पुरे होने जा रहे है।  उन्होंने कहा की दो दिन हुई भारी बारिश के कारण कुछ इलाको में कुछ मश्किले आई थी जो सभी मुश्किलें हल कर दी गयी है।  पार्षद सोनी ने फ़तेह सिंह कॉलोनी पार्क में बच्चों के लिए लगाए गए नए झूलों का निरीक्षण किया और कुछ समय बच्चों के साथ बिताया।

पार्षद सोनी ने कहा की की कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी द्वारा ईलाके में विकास कार्यो के लिए गारंट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।   पार्षद सोनी ने कहा की आने वाले दिनों में हल्का केंद्रयी विकास के नाम से जाना जाएगा।  इस अवसर पर परमजीत सिंह चोपड़ा ,रंजीत सिंह राणा ,एस.एच.ओ सुखजिंदर सिंह ,विक्रम कुमार जे.ई.,डॉ सोनू ,इन्दर बीर सिंह मनु,राहुल पहलवान ,गुरदीप सिंह संधू ,बलविंदर सिंह चोधर ,शोभित बब्बर,संदीप महाजन , हरदीप सिंह समरा ,प्रवेश गुलाटी ,बाउ चरण दास ,राकेश शर्मा अधि उनके साथ थे।

Check Also

मानवता की सेवा में संत निरंकारी मिशन का सराहनीय प्रयास

कोट खालसा ब्रांच में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 सितंबर 2026: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *