पार्षद विकास सोनी ने विकास कार्यो का जायज़ा लिया

अमृतसर : वार्ड नो 60 के पार्षद महेश खन्ना द्वारा मजीठ मंडी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस मौके पर युवा नेता व् वार्ड नो 70 के पार्षद विकास सोनी विशेष तोर पर वहां पहुंचे और ईलाके का दौरा कर लोगो से मिले। मौके पर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट  और कार्पोरेशन अधिकारी भी उनके साथ थे। पार्षद सोनी ने मजीठ मंडी और वहियाँ वाले बाजार में चल रहे विकास कार्यो का जायज़ा लिया।  उन्होंने ठेकेदार को स्पेसिफिकेशन के आधार पर काम को जल्द से जल्द खत्म करने को कहा तांकि लोगो को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

इस दौरान पार्षद महेश खन्ना ने बताया की कैबिनेट मंत्री श्री ओम प्रकाश सोनी जी द्वारा उनकी वार्ड में 60 लाख रुपए की लागत से विकास कार्य करवाए जा रहे है जिसके लिए वह और इलाका निवासी उनका धन्यवाद करते है। इस दौरान पार्षद खन्ना की और से पार्षद विकास सोनी को सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया गया।  इस अवसर पर बी.के.बजाज , संजय बहल  ,विशु अरोड़ा ,सरप्रीत सिंह बबलू ,सुनील विग ,परमजीत सिंह चोपड़ा ,रवि कांत ,संदीप महाजन,दिनेश बाबा  ,विनोद पूरी ,सतीश अडवाणी ,धर्म शाह अधि उनके साथ थे।

Check Also

मानवता की सेवा में संत निरंकारी मिशन का सराहनीय प्रयास

कोट खालसा ब्रांच में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 सितंबर 2026: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *