पार्षद विकास सोनी ने वार्ड नो 61 के विकास कार्य का निरक्षण किया

अमृतसर : युवा नेता व पार्षद विकास सोनी ने  विधान सभा हल्का केंद्रीय में पड़ती वार्ड नो 61 का दौरा किया और लोगो की मुश्किलों को सुना।  इस दौरान पार्षद सोनी के  साथ पार्षद पति गुरदेव सिंह दारा , इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के एक्सीएन जैसवाल और अधिकारी भी थे।  पार्षद सोनी ने बोलते हुए कहा की कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी जी के दिशा निर्देशों पर हल्का केंद्रयी के हर वार्ड में विकास कार्य युद्धस्तर पर करवाए जा रहे हैं। जिनका निरीक्षण व खुद समय समय पर कर रहे है।  पार्षद सोनी ने विकास कार्यों का जायज़ा लेते हुए ठेकदार को स्पेसिफिकेशन के आधार पर काम को जल्द से जल्द पूरा करने के को कहा और उन्होंने कहा की काम में कोताही बरतने वालो को बक्शा नहीं जाएगा।

इसके बाद पार्षद सोनी ने वार्ड में पड़ती राम मंदिर वाली गली  को सी.सी.फ्लोरिंग से पक्का करने के काम की शुरवात भी करवाई।  इस दौरान पार्षद पति गुरदेव सिंह दारा द्वारा उनकी वार्ड में करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए जहाँ कैबिनेट मंत्री श्री ओम प्रकाश सोनी का धन्यवाद किया और पार्षद विकास सोनी को सम्मानित किया।  इस अवसर पर परमजीत सिंह चोपड़ा ,गोरी शंकर ,हरदेव सिंह बिल्लू ,रमन कुमार ,संजीव ,सोनू ,कांसराज,रवि कांत ,विकी ,राहुल ,मैडम रोज़ी अधि उनके साथ थे।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *