Breaking News

नवरात्रों के उपलक्ष में हनुमान पूजन का आयोजन

अमृतसर : नवरात्रों के उपलक्ष में आज पहले नवरात्रे पर अखाड़ा हनुमान मंदिर बजरंगी सेना हनुमान परिवार की ओर से हनुमान पूजन का आयोजन कटरा  दुलो   में प्रधान रिंकू की रहनुमाई में किया गया।  इस अवसर पर वार्ड नंबर 70 के पार्षद विकास सोनी विशेष तौर पर वहां पहुंचे और हनुमान जी का पूजन किया पार्षद सोनी ने बोलते हुए कहा कि अमृतसर शहर के प्राचीन बड़ा हनुमान मंदिर में नवरात्रों में मेला लगता है।

पूरे भारत से लोग यहां अपनी मन्नतें मांगते हैं और मन्नतें पूरी होने पर लोग अपने लड़कों को लंगूर बनाकर यहां पूरे नवरात्रों में माथा टेकते है।  पार्षद सोनी ने सभी शहरवासियों को नवरात्रों की बधाई दी! इस अवसर पर अखाड़े की ओर से पार्षद सोनी को सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया गया! इस अवसर पर रिंकू प्रधान बंटी, रोबिन मेहरा, सुनील कुमार ,गौतम अरोड़ा, गुलशन ,गौरव खन्ना सौरभ लव खन्ना ,मनीष कुमार ,प्रवीण कुमार, पंकज शर्मा आदि उनके साथी।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *