पार्षद सोनी ने चल रहे डेवलप्मेंट के कामो का निरीक्षण किया

अमृतसर : युवा नेता व वार्ड नो 70 के पार्षद विकास सोनी ने हल्का केंद्रीय में पड़ती इलाके  फ़तेह सिंह कॉलोनी का दौरा किया और इलाके के लोगो से मिले। पार्षद सोनी ने वहां चल रहे डेवलप्मेंट के कामो का निरीक्षण भी किया ! पार्षद सोनी ने बोलते हुए कहा की कैबिनेट मंत्री  सोनी  व्यक्तिगत रूप से विधान सभा हल्का केंद्रीय की सभी वार्डो  को विकसित करने का फैसला लिया है।  हर वार्ड में नई सड़कें, सीवरेज लाइन, स्ट्रीट लाइटों की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।  इसके अतिरिक्त हर वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है कि वे स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न आने दे। इस अवसर पर पार्षद सोनी ने सम्बंधित ठेकेदार को सेप्सीफिकेशन के आधार पर काम को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा।

विकास सोनी ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। जल्द ही यह काम मुकम्मल हो जाएगा। इसके बाद यह हलका नया रूप में नजर आएगा। इस अवसर पर गुरदीप सिंह संधू ,अशोक सिंह लद्दर ,परमजीत सिंह चोपड़ा,रंजीत सिंह राणा  ,हरदीप सिंह तुंग ,दिनेश बाबा ,निशान सिंह ,बाबू मान ,अरविंदर सिंह काका  अधि उनके साथ थे।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *