भाजपा जिला गुरदासपुर प्रभारी ने प्रदेश अध्यक्ष शवेत मालिक साथ की बैठक

 अमृतसर : भाजपा जिला गुरदासपुर प्रभारी  नरेश शर्मा  व गुरदासपुर भाजपा जिलाध्यक्ष  बाल कृष्ण मित्तल , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  शवेत मालिक जी से मिले। उन्होंने धारीवाल वूलन मिल में काम कर रहे कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से तनख्वाह न मिलने व कर्मचारियों को आ रही परेशानियों का मुद्दा प्रदेश अध्यक्ष जी के सामने उठाया। प्रदेश अध्यक्ष  ने उन्हें विश्वास दिलाया के उनकी मुश्किलों को संबंधित विभाग से मिल कर जल्दी हल करवाया जाएगा। इस मौके पर संजीव विज पूर्व वाईस चेयरमैन मार्किट कमेटी धारीवाल, नवनीत विज महामंत्री मंडल धारीवाल व जिला सह संयोजक सोशल मीडिया व आई टी सेल भाजपा, व धारीवाल वूलन मिल यूनियन के प्रधान तरसेम व उनके साथी सदस्य बलराज, अशोक, इंदरजीत भी मौजूद थे।

Check Also

मानवता की सेवा में संत निरंकारी मिशन का सराहनीय प्रयास

कोट खालसा ब्रांच में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 सितंबर 2026: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *