श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी पर्व को सर्मपित विशाल नगर कीर्तन

लुधियाना (अजय पाहवा ) हिंद की चादर धन धन श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी पर्व को सर्मपित विशाल नगर कीर्तन का आयोजन गुरदुारा दूख निवारण साहिब,फील्ड गंज लुधियाना से श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी की छत्रछाया व पांच प्यारो की अगवाई में श्रदा व सम्मान से किया गया। जिसमें हिंदू,सिख,मुस्लिम,इसाई समेत समूह वर्गो ने शामिल हो कर नमन किया।  श्री अकाल तख्त साहिब के पुर्व जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने संगतों को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी की शहादत बेमिसाल थी। आज के बच्चों को उनके महान बलिदान से प्रेरणा लेने की जरूरत है।  तख्त श्री केशगढ़ साहिब के सिंह साहिबान ज्ञानी रघुबीर सिंह ने कहा कि बाणी व बाणे के प्रति वचनबध रह कर ही सिखी के प्रचार व प्रसार को आगे बढ़ाया जा सकता है। एस जी पी सी धर्म प्रचार कमेटी दोआबा जोन के इंचार्ज व गुरदुारा दूख निवारण साहिब के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह ने कहा कि श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी की शहादत से अवगत करवाते हुए आज की युवा पीढ़ी को सिख एतिहास व विरास्त से जोडऩे का हर सिख को प्रयास करना चाहिए।  यहीं गुरू तेग बहादुर साहिब जी को सच्ची श्रदांजिल होगी।

नगर कीर्तन गुरद्वारा साहिब से शुरू हो कर बैरिंग मार्कीट, लोकल बस स्टैंड,घंटा घर चौंक,चौड़ा बाजार, घास मंडी,चौंक डवीजन नंबर-3 ,बाबा थान सिंह चौंक, सी एम सी चौंक, खुड मुहल्ला, पुराना सिविल अस्पताल,गुरद्वारा कलगीधर साहिब रोड व जेल रोड से होता हुआ गुरद्वारा साहिब में पहुंच कर संपंन हुआ। नगर कीर्तन के दौरान फूलो की वर्षा की सेवा गुरू घर के सेवक कुलदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ निभाई। नगर कीर्तन में शब्दी जत्थे, सिंह सभावां,स्त्री सिंह सभावां, श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसयटीयां, शहीदी दल, बीर खालसा दल, धार्मिक संस्थाए, स्कूली बच्चे,गत्तका पार्टीया,बैंड पार्टीयों ने बढ़ चढ़ कर शमूलियत की। नगर कीर्तन के समूचे रूट को स्वागती गेटो से सजाया गया। समाजिक,धार्मिक,राजनीतिक व दुकानदुार एसों की तरफ से जगह जगह पर लंगरो के स्टाल लगा कर संगतो की सेवा की गई।

श्री ज्ञान स्थल मन्दिर के जगदीश बजाज, प्रवीण बजाज, समाज सेवी बिट्टू गुुंबर अपने साथीयों समेत केसरी पगड़ी पहन कर शामिल हुए। जगननाथ रथ यात्रा महाउत्सव कमेटी के प्रधान सतीश गुप्ता, दुर्गा माता मन्दिर के प्रधान बलबीर चंद गुप्ता, , सनातन धर्म मन्दिर सभा के मदन लाल चोपड़ा,एस जी पी सी सदस्य बीबी रजिंदर कौर, मुसिलम भाईचारे की प्रतिनिधता करते नायब शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उसमान रहमानी लुधियाणवी व शाही इमाम पंजाब के सचिव मुहम्मद मुस्तकीम अहरारी , जिला अकाली जत्था लुधियाना शहरी के प्रधान रणजीत सिंह ढिल्लो पुर्व विधायक, जत्थेदार प्रहलाद सिंह ढल्ल, भुपिंदर सिंह सचदेवा, जतिंदरपाल सिंह सचदेवा, गुरद्वारा साहिब के महासचिव अवतार सिंह,गुरप्रीत सिंह विंकल, जङ्क्षतदर सिंह रोबिन, कंवलप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह हैप्पी, जगबीर सिंह मैणी, इंद्रजीत सिंह डिप्टी मनप्रीत सिंह मैकी, अश्वनी सहोता, सतिंदरपाल रिंपी, जतिंदरपाल सिंह प्रिंस, पर्मपाल सिंह विट्टी, अरविंदर ङ्क्षसह टोनी,रणदीप सिंह डिंपल, अर्शदीप सिंह, गुरिंदर सिंह जौली,  अशोक कुमार, जरनैल सिंह बंटू, रविंदर सिंह प्रिंस, लवली दूआ,इंद्रजीत सिंह पम्मा,अनिल कुमार,शाम लाल कपूर,पवित्र सिंह,कुलदीप सिंह दूआ, गुरचरन सिंह सोनी, पार्षद अमरीक सिंह भोला,सरपंच हरप्रीत सिंह, सर्बजीत सिंह अवतार होटल, राजू चावला, अमरीक सिंह बौबी, रजिंदरपाल ङ्क्षसह टिंकू,मेजर ङ्क्षसह,सतनाम सिंह,मनप्रीत सिंह बंटी, जसपाल सिंह शहजादा, गुरदीप सिंह, मनमिंदरपाल सिंह हैप्पी,दविंदर सिंह हैप्पी,जसपाल सिंह ढल्ल,रविंदर सिंह,कुलदीप सिंह, हरजीत सिंह खालसा,जगजीत सिंह,चरनजीत सिंह पन्नू, निर्मल सिंह बिल्ला,गुरदियाल सिंह पुर्व एस डी ओ, कर्नल जे एम सिंह, गुरचरण सिंह सोनी, दविंदर सिंह डंग, कंवरइंद्र सिंह,नरेश गोयल, चंद्र भोला,राजू वोहरा, गुरिंदर सिंह जोली, गुरिंदर सिंह एम पी, अवतार सिंह काली, बहादुर सिंह आदि उपस्थित थे। महासचिव अवतार सिंह ने बताया कि 12 दिसंबर को गुरदुारा साहिब में सुबह से लेकर देर रात तक गुरमति समागम होगे। जिसमें पंथ प्रसिद्व रागी जत्थे व विद्वान गुरू साहिब जी की शहादत को सर्मपित गुरू जस करवाएगे। गुरू के लंगर अटूट बांटे जाएगे।  

Check Also

सीवेज बिलिंग शुरू हो गई है, बिल एसएमएस से भेजे जाएंगे

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 03-05-2024: अमृतसर नगर निगम अपने नागरिकों को पानी की आपूर्ति और सीवरेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *