डाक सेवाओं से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए 7 अक्टूबर को लगेगी डाक अदालत

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 5 अक्टूबर 2026: डाक विभाग, अमृतसर मंडल द्वारा डाक सेवाओं से संबंधित लोगों की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए 7 अक्टूबर 2026 को डाक अदालत लगाई जा रही है। यह डाक अदालत सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्यालय वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर, रियाल्टो चौक, अमृतसर में आयोजित की जाएगी।
डाक अदालत का मुख्य उद्देश्य डाक सेवाओं से संबंधित शिकायतों का निपटारा करने के साथ-साथ शिकायतकर्ताओं को व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर प्रदान करना है। इस दौरान लोग डाक सेवाओं से जुड़ी अपनी समस्याओं और शिकायतों के संबंध में अपना पक्ष सीधे तौर पर रख सकेंगे।
डाक विभाग द्वारा बताया गया कि डाक अदालत के माध्यम से शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके मौके पर ही निपटारे के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य लोगों को बेहतर, पारदर्शी और प्रभावी डाक सेवाएं उपलब्ध करवाना है।
डाक विभाग ने डाक सेवाओं से संबंधित शिकायतों या समस्याओं वाले लोगों से अपील की है कि वे डाक अदालत में शामिल होकर अपनी शिकायतें प्रस्तुत करें और इस अवसर का लाभ उठाएं।

Check Also

आईटीआई बाबा बकाला साहिब में 500 ड्रोन के शानदार शो ने संगत को श्री गुरु रविदास जी के जीवन, बाणी और दर्शन से कराया परिचित

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी की महान शिक्षाओं को हर घर तक पहुंचाने …