कन्याकुमारी से कश्मीर तक युवा क्रांति यात्रा अमृतसर पहुंची

अमृतसर : कन्याकुमारी से कश्मीर तक युवा क्रांति यात्रा केशव चंद्र यादव आल इंडिया युथ कांग्रेस प्रधान की रहनुमाई में आज अमृतसर पहुंची जहाँ पर युथ कांग्रेस के युवा नेता और पार्षद विकास सोनी की तरफ से यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पार्षद सोनी , केष्व चब्दर यादव ,उप प्रधान निवासन बी.वी और उनकी पूरी टीम ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने जलियांवाला बाग़ में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यादव ने बोलते हुए कहा की इस यात्रा का  मुख्य मकसद भारत के  लोगो को जोड़ना है और जातपात से ऊपर उठ कर देश का विकास करना है।

यादव ने कहा की इस समय देश बुरे दौर से गुजर रहा है और मोदी सरकार ने देश में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है उन्होंने कहा की अब ये झुमलो वाली सरकार नहीं रहेगी और कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएगी ! इस दौरान पार्षद सोनी द्वारा केशव चन्दर यादव , निवासन बी.वी और अमरप्रीत सिंह लाली को श्री दरबार साहिब का मॉडल देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान उनके साथ पंजाब युथ कांग्रेस प्रधान अमरप्रीत सिंह लाली ,गुरजोत ढींडसा ,कंवलजीत सिंह बराड़ ,दिलराज सिंह सरकारिया ,नब्जोत सिंह ,जस्सी,वनीत कम्बोज  अधि उनके साथ थे।

Check Also

मानवता की सेवा में संत निरंकारी मिशन का सराहनीय प्रयास

कोट खालसा ब्रांच में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 सितंबर 2026: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *