सुदेश सांपला ने पुरहीरां में महिला मंडल को दिये बर्तन

होशियारपुर : भारत गौरव संस्था की तरफ से होशियारपुर के पुरहीरां के देवी द्वारा मंदिर में एक समागम का आयोजन किया गया। समागम में विभिन्न महिला मंडलों की सदस्यों को बर्तन दिये गए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला की पत्नी सुदेश सांपला विशेष मेहमान थी। इस दौरान श्रीमती सुदेश सांपला ने अलग अलग महिला मंडलों को बर्तन बांटे। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल में गरीब व जरूरतमंदों का ध्यान रखते हुए उनके लिए अनेक योजनाएं चलाई है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार लोगों से किये चुनावी वादों को पूरा करने में नाकाम साबित हुई है और लोगों का मोह कांग्रेस सरकार से भंग हो चुका है। इस अवसर पर भाजपा नेता भारत भूषण वर्मा, निपुण शर्मा, पूजा शर्मा ,किफन बावा, शीला ताई, निर्मला रानी के अलावा अलावा भारी संख्या में भाजपा वर्कर व पदाधिकारी मौजूद थे।

Check Also

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में बड़ी संख्या में संगत ने भरी हाजिरी

गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब से सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब तक सजाया गया नगर कीर्तन कल्याण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *