
कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 12 सितंबर 2026 : अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और तनदेही से निभाने के लिए डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर, अमृतसर रविंदर पाल सिंह को डीजीपी डिस से सम्मानित किया गया। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी रविंदर पाल सिंह द्वारा पुलिस विभाग में निभाई जा रही जिम्मेदारियों और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि कर्तव्य के प्रति समर्पण, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना पुलिस अधिकारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने डीसीपी को उनके सराहनीय कार्य के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार पूरी लगन और निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। डीसीपी ने सम्मान के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र