Breaking News

देश भर में 5 करोड घरों में भाजपा ध्वज व मोदी स्टीकर लगायेगें – तरूण चुग

अमृतसर – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आहवान पर ‘‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’’ अभियान के अन्तर्गत 2019 में ‘‘फिर एक बार मोदी सरकार’’ का संकल्प से सिद्वि तक ले जाने के लिये राष्ट्रीय मन्त्री तरूण चुग के लाहौरी गेट कार्यालय में पार्टी के झण्डे को फहराने का कार्यक्रम सैकडो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने आहवान किया की केन्द्रीय विधानसभा के चारों मण्डलों में सभी शक्ति केन्द्र प्रमुखों ,वार्ड प्रधानों ,युवा मोर्चा के पदाधिकारीयों ,बुथ प्रबन्धको की अगुवाई में सभी कार्यकर्ताओं व समर्थको के घरों ,व्यावसायिक केन्द्रो ,कारखानेदारो ,आटोरिक्शा , रिक्शा ,स्कुटर , मोटरसाईकलो पर पार्टी का ध्वज व मेरा परिवार भाजपा परिवार का स्टीकर लगाया जायेगा। समारोह में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प किया की अगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा अकाली दल से सांझे उम्मीदवार को भारी बहुमत से विजयी बना कर ‘‘फिर एक बार मोदी सरकार’’ के संकल्प को पुरा किया जायेगा।

इस अवसर पर  प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य हेमंत मेहरा पिंकी ,लविन्दर बण्टी , जिला उपाध्यक्ष सर्बजीत सिंह शैंटी , पार्षद जरनैल सिंह ढोट , जिला सचिव नरिन्दर शेखर लुथरा , मण्डल प्रधान हीरा लाल दिगपाल ,इंद्ररपाल आर्य ,संदीप बहल ,तरविन्दर बिल्ला ,सतीश अग्रवाल , चन्द्रशेखर शर्मा , राजेश मेहता , रोमी चोपडा , नरिन्दर गोलडी ,सुनील सेहगल ,संजीव अरोडा मिर्चा वाले , टहल सिंह , प्रमोद गुप्ता , युवा मोर्चा प्रधान रमन शर्मा दीपक मखीजा ,कैलाश किंग ,डा. राजेश राम मुर्ती ,अशोक मनचंदा , सुधा शर्मा ,निशान सिंह , शंकर लाल , नवल सुमन , अरूण कुमार , सुरेश कपूर , गौतम उमट , विशाल शूर ,संजीव शर्मा आदि सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *