पुलवामा में शहीद जवानों की आत्मिक शांति के लिए केंद्रीय मंत्री सांपला ने की प्रार्थना

होशियारपुर :जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिलें में गत दिवस हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए थे, की आत्मिक शांति के लिए केंद्रीय मंत्री विजय सांपला व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा व शहीद सैनिकों को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने बताया कि सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला निंदनीय है उन्होंने कहा आतंकवादियों का कोई धर्म व कोई जाति नहीं होती वो इंसानियत के दुश्मन है।

केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने बताया कि सीआरपीएफ के जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा देश वीर शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी है और शहीदों के परिवारों की पूरी मदद करेंगी। शोक सभा में भाजपा नेता विजय अग्रवाल, डा. रमन घई, एडवोकेट डीएस बागी के अलावा अन्य भाजपा नेता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Check Also

मानवता की सेवा में संत निरंकारी मिशन का सराहनीय प्रयास

कोट खालसा ब्रांच में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 सितंबर 2026: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *